Skip to main content

कृष्ण जन्म से जगमग अंगना !!


मथुरा। भादों का महीना और कृष्ण पक्ष की अष्टमी। रात बारह बजे और आकाशवाणी वाला शुभ मुहूर्त। गर्भगृह [जेल] में पहरेदारों की आंखें भारी होने लगीं।पलक बंद हो गए। कुछ ही पलों में दुनिया के तारणहार योगीराज श्रीकृष्ण बालरूप में पृथ्वी पर अवतरित हो गए। तीन लोक से न्यारी मथुरा श्रद्धा के सागर में गोते लगाने लगी। जन्मभूमि पहुंचे लाखों भक्त प्रभु जन्म के साक्षात गवाह बने।
कंस के कारागार [गर्भगृह] में कृष्ण जन्म लीला एक बार फिर जीवंत हो उठी। यहां कृष्ण जन्म के साथ ही समूचा जगत हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की..के जयघोष उठे। बृज की ऐतिहासिक भूमि में घंटे, घड़ियाल, झांझ, मजीरे, शंख ध्वनि, मृदंग, ढोल-नगाड़ों की आवाज गूंजने लगी। इनके संग करोड़ों कंठों के जयकार स्वरों से त्रिलोक आनंदित हो गये। इनकी गूंज उठी तो दूर यमुना की लहरों से टकराई। इससे उसे भी संदेश पहुंच गया कि नन्हे स्वरूप में बांकेबिहारी कुछ ही पलों में पिता वसुदेव के साथ आने वाले हैं। बस इतने भर से ही वह इठलाने लगी।
कन्हैय्या जन्म के अलौकिक दृश्य का प्रस्तुतीकरण रात्रि 11 बजे विघ्नेश्वर और नव ग्रह पूजन से शुरू हुआ। प्रकटे बाल कृष्ण का जन्मभूमि न्याय अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और संत गुरुशरणानंद ने दुग्ध, दही और शहद से दिव्य अभिषेक किया। इसके बाद गर्भगृह में अ‌र्द्ध रात्रि पर्यत तक बाल गोपाल के दर्शन हुए। इससे पूर्व महंत नृत्यगोपाल दास महाराज और संत गुरुशरणानंद महाराज ने धर्म की जय और अधर्म के नाश का घोष किया। पहले महंत जयघोष करते थे और फिर उनके समर्थन में लाखों कंठ बोलते थे। उनका समर्थन दुगुने हाथ ऊपर उठकर करते थे।

Comments

Popular posts from this blog

'यह दिल्‍ली है मेरी जान...'

  दिल्ली: जज़्बे, जुनून और मेहमाननवाज़ी की मिसाल दिल्ली सिर्फ़ दिलवालों की ही नहीं, बल्कि बुलंद हौसलों और असंभव को संभव बना देने का जुनून रखने वालों की भी है। कॉमनवेल्थ खेलों के भव्य आगाज़ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दिल्ली सिर उठाकर खड़ी है और पूरे जोशो-खरोश के साथ अपने हर मेहमान का स्वागत कर रही है।  कॉमनवेल्थ गेम्स का शानदार आयोजन यह दर्शाता है कि भारत अगर चाहे, तो विश्वस्तर का कोई भी आयोजन बख़ूबी कर सकता है। 7 हज़ार से अधिक खिलाड़ियों और अधिकारियों की मौजूदगी वाले इस आयोजन को दिल्ली ने जिस भव्यता से किया है, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कई लोग इसे भारत की आर्थिक ताक़त का प्रतीक भी मान रहे हैं। बीते महीनों में दिल्लीवासियों और मीडिया ने आयोजन की तमाम खामियों को उजागर किया था। लेकिन आज, जिस स्तर पर खेलों का संचालन हो रहा है, वह इस बात की मिसाल है कि जब कोई बड़ा आयोजन होता है, तो हर कोई मिलकर उसे सफल बनाता है। चाहे बात हो मेट्रो की, स्टेडियमों की, खेलगांव की या बुनियादी सुविधाओं की—दिल्ली पूरी तरह बदली-बदली नज़र आ रही है। और हर कोई कह उठा है:  "ये दिल्ली है मेरी ज...

‌खामियां बेहिसाब

कही हद से जादा तो नही मेरी गलतिया !! मैं आसमाँ से उतरा परिंदा नहीं, खामियां मेरे अंदर बहुत है, गिनतियाँ करियेगा तो कम पड़ जाएगी उंगलिया, कही हद से जादा तो नही मेरी गलतिया !! सुना था इंसान मिट्टी का पुतला है, पता न कब बिखर जाउ, इसलिए सायद हो जाती होगी गुस्ताखियां, कही हद से जादा तो नही मेरी गलतिया !! तिनका भी नही हिल सकता बिन मर्जी तेरी, संभालो उशे जिसकी आदत बन गई गलतिया, मेरे रब ये सब बेबसी का सबब तो नही, अच्छे बुरे लफ्ज बनके निकलती मेरी गलतिया, कही हद से जादा तो नही मेरी गलतिया !! एक नाव ऐसा जिसका कोई साहिल नही, सूखे रेत में डगमगाना कही लाजमी तो नही, एक राह ऐसा जिसका कोई किनारा नही, एक जान ऐसी जिसका कोई सहारा नही, कही हद से जादा तो नही मेरी गलतिया !! उसकी फितरत बुरी नही ना करतूत बुरी, कभी कभी लड़खड़ाना हो जाती है मजबूरिया, नादान परिंदा है वो , नादान परिंदा है वो, कमसे कम आप तो समझो मेरी कमजोरिया, कही हद से जादा तो नही मेरी गलतिया !! 21 Dec, 2018 , 6,40 am DHIK H

Love at first sight

तुझे देखा जब मे पहली बार....  होठो  पे कोई  लब्ज नही बस मेरे आँखो के प्याले छलकने लगे.....  आख़िर ये क्या था, मैं जो समझ ना सका....  सायद तुम समझ चुकी हो तो बता दो ना.... तुझे देखा जब मैं  पहली बार.... साँसे रुक सी गई.दिल थम सा गया.. ये जिंदगी की कशमकस मे, मैं तो बहुत कुछ भूल चुका हू....  मगर तुम्हे तो याद होगा आख़िर हमारा पुराना रिस्ता क्या है,  सायद तुम समझ चुकी हो तो बता दो ना.... जय श्री हरी. .    15 Sept, 2016, 12.18 AM